Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Aug 2021 8:23 am IST


पौड़ी गढ़वाल के सूबेदार राम सिंह हुए शहीद, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजौरी कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में ग्राम सलाना, जिला पौड़ी निवासी सूबेदार राम सिंह के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान से शहीद सूबेदार राम सिंह के परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और राज्य सरकार की तरफ से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।