Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 19 Sep 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

प्रियंका ने सेलिब्रेट किया पति निक का जन्‍मदिन, Video शेयर कर कहा- थैंक्स


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 30वां जन्‍मदिन मनाया। इस खास मौके पर प्रियंका ने निक के लिए एक बेहद ही खूबसूरत और आलीशान पार्टी का इंतजाम किया, जिसका एक वीडियो उन्‍होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो में वो दोस्तों और फैमिली के साथ अपने पति का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। स्‍कॉट्सडेल नेशनल गोल्‍फ क्‍लब में पति निक के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए और भी बहुत से लोग मौजूद नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने दिन में जमकर गोल्‍फ खेला और रात में शानदार पार्टी की। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।