Read in App


• Tue, 9 Apr 2024 3:39 pm IST


यमुना नदी किनारे बसे बड़कोट में भी पेयजल किल्लत


बड़कोट। यमुना नदी किनारे बसे नगर पालिका बड़कोट में नगरवासियों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट गहराता जा रहा है, लेकिन यमुना नदी से बड़कोट तक प्रस्तावित पंपिंग योजना सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाई है। चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव बड़कोट में गर्मी की शुरूआत के साथ कई परिवारों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। यहां नगरवासी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। बड़कोट में पेयजल समस्या से निपटने के लिए जल निगम ने वर्ष 2018-19 में तिलाड़ी तोक यमुना नदी से बड़कोट तक पंपिंग योजना का सर्वे किया था। इसमें बड़कोट गांववासियों को भूमि का प्रतिकर भी मिल गया, लेकिन राजनीतिक महत्वकांक्षा के चलते अभी तक योजना पूर्ण नहीं हो पाई।