Read in App


• Mon, 14 Jun 2021 2:19 pm IST


मैक्स जीप पहाड़ से पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलटी


टिहरी-टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में रायवाला प्रतीत नगर से रुद्रप्रयाग जा रही मैक्स जीप (यूके 07 टीए 3244) हिंडोलाखाल कुंजापुरी से डेढ़ सौ मीटर पहले पहाड़ से पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। चालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी शिवपुरी तपोवन मुनिकीरेती की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वाहन में सवार नीलम धर्मपत्नी विजय प्रसाद (42) को हल्की चोट लगी। जबकि इनकी दो पुत्रियां आरुषि (11), अनुष्का (10) को गंभीर चोट आई और पांच वर्षीय पुत्र आरव को हल्की चोटें आई हैं।