Read in App


• Thu, 21 Nov 2024 4:29 pm IST


आयुर्वेद चिकित्सा देश की सबसे पुरानी विधाओं में एक: डीएम


बागेश्वर। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के सहयोग से विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई और मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा भारत की सबसे पुरानी चिकित्सा में एक है। यह विधा रोग को जड़ से मिटाने में सक्षम है।