कर्णप्रयाग: धार्मिक पर्यटन के प्रचार-प्रसार व उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 20 अक्टूबर से हरिद्वार मायादेवी मंदिर से शुरू पवित्र छड़ी यात्रा का लंगासू, कर्णप्रयाग व आदिबदरीधाम पहुंचने पर भक्तों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कर्णप्रयाग पहुंची छड़ी यात्रा का लाटूगैर आश्रम संत पीठाधीश्वर आचार्य श्री एश्वर्यनाथ महाराज ने संत-महात्माओं का स्वागत किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडे, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह देव, राजस्व उपनिरीक्षक हरीश पोखरियाल ने भी यात्रा का स्वागत कर संतों से आशीर्वाद लिया।