Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Jan 2022 11:08 am IST

राजनीति

भाजपा के टिकट पर ही लड़ूगा चुनाव: केदार सिंह रावत


उत्तरकाशी: यमुनोत्री से भाजपा विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि वह भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी के पिछलग्गू नहीं है। वह पहले भी किसी के पीछे नहीं गए। उन्होंने तमाम चर्चाओं का खंडन किया। बर्खास्त मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने की चर्चाओं के बीच यमुनोत्री से भाजपा विधायक केदार सिंह रावत को लेकर भी चर्चाएं क्षेत्र में चल रही हैं। इन चर्चाओं का पुरजोर खंडन करते हुए भाजपा विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही हैं और भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। रावत ने कहा कि जब वह भाजपा में आए थे तो उनका अपना स्वयं का स्वतंत्र निर्णय था। वह आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। वह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनसंपर्क में जुटे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा के टिकट फाइनल होने पर यमुनोत्री विधानसभा से वह भाजपा के प्रत्याशी होंगे।