Read in App


• Thu, 8 Jul 2021 7:01 pm IST


आईटी प्रभारी जितेंद्र मारू का कांग्रेसियों ने किया स्वागत


एआईसीसी से टिहरी के लिए तैनात आईटी प्रभारी जितेंद्र मारू का कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में फूल-मालाओं से स्वागत किया। जितेंद्र मारू ने कहा की देश में संचार क्रांति राजीव गांधी की देन है।

भाजपा के आईटी सेल पर उन्होंने सौ प्रतिशत झुठी खबरें चलाने का आरोप लगाते हुये कहा कि एक दिन जनता के सामने भाजपा के झुठ का घड़ा फूटेगा। भाजपा की झुठी सूचनाओं के कारण देश का बुनियादी ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हमारे आईटी सेल के नौजवानों को बहुत मुस्तैदी में रहना होगा। कांग्रेस पार्टी के इतिहास और पार्टी की रीति-नीति को पार्टी के कार्यक्रमों के जरिये जन-जन तक पहुंचाना होगा। भाजपा की भ्रमित करने वाली सूचनाओं को मुंह तोड़ जबाब देना होगा। भाजपा का आईटी सेल देश के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर आज के नए नौजवानों के सामने परोस रहा है।