Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Sep 2022 11:00 am IST

नेशनल

कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार, जानिए आज किस राज्य में होगी बारिश..


देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भाग में इन दिनों मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं। जिससे माना जा रहा है कि, मानसून 2022 अलविदा हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, द्रोणिका तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा तक बनी हुई है। इसके असर से कुछेक राज्यों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में बारिश हो सकती है। 

वहीं,  बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड, उत्तराखंड में भी कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में अगस्त और सितंबर में भी कम वर्षा होने की आशंका है। 

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक, सितंबर के पहले सप्ताह से ही हफ्ते से मानसून वापसी के दौर में पहुंच जाएगी।