Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Jul 2022 3:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

सवालों के घेरे में चीनी ब्रांड की आइसक्रीम, 31 डिग्री तापमान पर भी आखिर क्यों नहीं पिघलती


बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को आइसक्रीम खाना पसंद होता है। अभी सोशल मीडिया पर आइसक्रीम को  लेकर कुछ लोग कई सवाल पूछ रहे हैं, जो काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, अभी सोशल मीडिया पर चीनी कपंनी चाइस्क्रीम की आइसक्रीम का एक वीडिया वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा गया कि, 31 डिग्री तापमान पर भी आइसक्रीम पिघली नहीं। जिसके बाद लोग की आइसक्रीम की गुणवत्ता पर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चीन की Zhong Xue Gao नाम की आइसक्रीम को 31 डिग्री सेल्सिसस तापमान पर रखा गया, लेकिन तकरीबन 1 घंटे तक यह आइसक्रीम पिघलती नहीं। तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का राज। 

सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या आइसक्रीम किसी तरह का गलत पदार्थ मिलाया जाता है, जिसकी वजह से यह आइसक्रीम पिघलती ही नहीं है। यह कंपनी की सबसे महंगी आइसक्रीम 700 रुपये की है। 

बता दें कि कंपनी की ओर बताया गया है कि, हमारे उत्पाद देश के फूड सेफ्टी नियमों का पालन करते हैं और उसी के आधार पर आइसक्रीम तैयार किया जाता है। 'हमारा मानना है कि आइसक्रीम की गुणवत्ता को पकाकर जांचना वैज्ञानिक तौर पर ठीक नहीं है। 

इस आइसक्रीम में खाद्य पदार्थों में फूड अडिटिव का इस्तेमाल किया जाता है जिससे कि फूड का वास्तविक स्वरूप बना रहे और यह खाने के योग्य रहे। आपको बता दें कि चाइस्क्रीम ने खुद को विदेशी ब्रांड की आइसक्रीम के मुकाबले मैदान में उतारा है। उनका दावा है कि हमारी आइसक्रीम पश्चिमी ब्रांड की आइसक्रीम के मुकाबले बहुत ही अलग है।