Read in App


• Fri, 11 Jun 2021 1:14 pm IST


पर्वतारोही ने अपने नवजात का नाम रखा निम-जिम


उत्तरकाशी-एवरेस्ट पर सफल आरोहण करने वाले निम-जिम के संयुक्त अभियान पर एक शेरपा ने अपने नवजात शिशु का नामकरण किया है। अभियान दल में शामिल रहे शेरपा लखपा नुरु का यह शिशु निम जिम शेरपा के नाम से जाना जाएगा। पहली बार नेहरू पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान (निम) और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (जिम) के संयुक्त अभियान दल ने 1 जून को एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने में सफलता पाई थी। अभियान दल का हिस्सा रहे शेरपा लखपा नुरु की पत्नी ने सफल आरोहण के दिन ही पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम शेरपा लाखपा ने संयुक्त अभियान दल स्मृति में ही निम-जिम रखा है। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने यह सूचना देते हुए बताया कि शेरपा के इस भाव से संयुक्त अभियान का मान बढ़ा है। उल्लेखीय है कि नेपाल में शेरपा वंश पर्वतारोहण के लिए ही जाना जाता है। शेरपा वंश के लिए लोग कई-कई बार एवरेस्ट पर सफल आरोहण का गौरव भी हासिल कर चुके हैं।