Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Oct 2022 1:03 pm IST


पश्चिम बंगाल : अपनी ही बनाई मूर्ति को क्यों किया नष्ट, जानिए पूरा मामला


पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर कस्बे में अनूठा मामला सामने आया है। एक शिल्पकार ने अपनी ही बनाई मां काली की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

इसके बाद उसने यह खबर भी फैलाई कि, बदमाशों ने देवी प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की। इससे नाराज होकर लोग एकत्रित हुए, तनाव फैला, हंगामा हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। डायमंड हार्बर में दिवाली के दिन यानी 24 अक्तूबर से तनाव था। एक मूर्तिकार की वर्कशॉप में एक साथ कई काली प्रतिमाओं में तोड़फोड़ किए जाने की खबर आई थी। 

जैसे ही प्रतिमाओं में तोड़फोड़ की बात फैली स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। तनाव पैदा होने पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बंगाल में दिवाली की रात काली पूजा की जाती है। 

इसके लिए शिल्पकार बड़े पैमाने पर देवी प्रतिमाएं बनाते हैं। मूर्तिकार प्रभात सरदार की भी डायमंड हार्बर के मुकंदपुर क्षेत्र में स्थित अपनी वर्कशॉप में प्रतिमाएं बनाकर बेचते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि, अज्ञात बदमाशों ने उनकी प्रतिमाएं तोड़ दीं।