Read in App

Surinder Singh
• Fri, 7 May 2021 3:11 pm IST


कांग्रेस नेता मरीजों तक पहुंचा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर


इस माहमारी के दौर में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइओं की बहुत ज़रूरत पड़ रही है। ज्यादातर समय ये मिलते नहीं है। यदि मिलती है तो मनमर्जी से रेट वसूल किए जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में लोगों को सहायता प्रदान किया जा रहा है।  

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा का कहना है कि इस विपत्तिकाल में कांग्रेस पार्टी का हर एक साथी जनता की सेवा के लिए तत्पर है। हमसे जो कोशिश होती है हम वो लोगों के लिए कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ साथ पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।