Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Nov 2021 8:48 am IST


छत पर जिदगी, नींद में सिस्टम


कोटद्वार: पिछले दिनों देहरादून जनपद के अंतर्गत त्यूनी क्षेत्र में सवारियों से भरा एक वाहन खाई में जा गिरा। दुर्घटना में 13 व्यक्तियों की मौत हुई। जब-जब दुर्घटना होती है, सरकारी तंत्र ओवरलोडिग रोकने के निर्देश जारी करता है। लेकिन, यह निर्देश सरकारी फाइलों तक ही सिमटे रहते हैं। चालक वाहन के छत पर भी सवारियां बिठाते हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।

पर्वतीय क्षेत्रों में संपर्क मार्गो पर आज भी वाहन चालक परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पहाड़ों में सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां ले जाना है। खतरनाक मोड़ पर फर्राटे से दौड़ते यह वाहन कब दुर्घटनाग्रस्त हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। वाहनों की छत पर बैठी सवारियों को देखकर लगता है मानो उन्हें अपनी जिंदगी की परवाह न हो।