उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को तिरंगा रैली निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीरांगना समूह उत्तरकाशी से जुड़ी महिलाओं ने नगर क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली। उत्तरकाशी के विश्वनाथ चौक पर एकत्रित होकर वीरांगना समूह की महिलाओं ने शहरभर के विभिन्न स्थानों से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। वीरांगना समूह की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि तिरंगा रैली के माध्यम से आम लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। दूसरी ओर, श्रीमती मंजिरा देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हिटाणु धनारी में कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने देवीधार बाजार में तिरंगा रैली निकाली। वहीं बरसाली क्षेत्र के मांगलीसेरा स्थित खोड़ तोक में गंगा विचार मंच उत्तराखंड से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा का आयोजन कर लोगों को घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। पुरोला में बीएल जुवांठा राजकीय महाविद्यालय व बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।