Read in App


• Wed, 31 Mar 2021 5:08 pm IST


परिचित बनकर एक व्यक्ति ने की हजारों रूपये की धोखाधड़ी


देहरादून।  नेहरू कालोनी के दीपनगर निवासी एक व्यक्ति ने साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया,. जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका परिचित बनकर उनके  बैंक खाते से पेटीएम के माध्यम से पच्चीस हजार रूपये की धनराशि धोखाधड़ी से निकाली गई थी। उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून से उ0नि0 हिम्मति सिंह द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बंधित वॉलेट पेटीएम के नोडल अधिकारी से सम्पर्क करते हुये शिकायतकर्ता की धनराशि सोलह हजार नौ सौ नियानब्बे रूपये वापस कराये गये । शेष धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त धनराशि पेटीएम के माध्यम से झारखण्ड के भारतीय स्टेट बैंक के खाते मे जानी पायी गयी तथा अज्ञात मोबाईल धारक की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर पश्चिम बंगाल का होना पाया गया। समस्त विवरण प्राप्त कर प्रकरण को कार्यवाही हेतु जनपद देहरादून को भेजा गया।