पहाड़ों में संसाधनों के अभाव के कारण यहां के अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है। देवप्रयाग में डिलीवरी करवाने पहुंची उनेड़ी गांव की 28 वर्षीय महिला को अस्पताल ने रेफर करते हुए श्रीनगर भेज दिया। जब महिला 20 किलोमीटर दूर में बागवान पहुंची तभी महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। वहीं संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मारिषा पंवार ने बताया महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने बताया महिला को उनकी नजर में रेफर नहीं किया जाना चाहिए था। महिला ने नॉर्मल डिलवरी के जरिये बच्ची को जन्म दिया है।