Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Sep 2021 5:39 pm IST


कोरोना योद्धा घोषित करने और अतिरिक्त मानदेय के लिए कार्य बहिष्कार


बागेश्वर। कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने निगम के कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने और और उन्हें अतिरिक्त मानदेय देने की मांग के लिए तीन घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का वेतन 25 हजार करने और दोनों निगमों का एकीकरण कर उत्तराखंड पर्यटन परिषद में समायोजित करने की मांग की। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन के दौरान निगम के कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर पूर्ण निष्ठा से कार्य किया है। अब तक उन्हें कोरोना योद्धा घोषित नहीं किया गया है। और न ही इसका उन्हें अतिरिक्त मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम का एकीकरण करते हुए उत्तराखंड पर्यटन परिषद में समायोजित करने और न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये करने की मांग की है। इसके अलावा दोनों निगमों को रोजगार परक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एफएलटू का कार्य देने की मांग उठाई।