Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 3:45 pm IST


गैस से लगी आग, बुजुर्ग दंपति झुलसे


पौड़ी ( कोटद्वार ): प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम हिलोगी में एक आवास में गैस सिलेंडर से लगी आग में बुजुर्ग दंपती घायल हो गए। घायल दंपती को बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है। ग्राम हिलोगी निवासी सुमित्रा देवी (60) अपने घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस पाइप लीक होने लगी। गैस लीक होते ही अचानक सुमित्रा देवी के कपड़ों ने आग पकड़ दी। सुमित्रा देवी का शोर सुन उनके पति सोबन सिंह (66) रसोई में पहुंचे व कपड़ों में लगी आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के दौरान सोबन सिंह के कपड़ों ने भी आग पकड़ ली। झुलसे दंपति को 108 आकस्मिक चिकित्सा वाहन से कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया। चिकित्सालय के चिकित्सकों ने दंपती की स्थिति को नाजुक बताया है। दंपती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।