देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.681 अरब डॉलर घटकर 11 माह के निचले स्तर 561.26 अरब डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते ये गिरावट दर्ज की गयी है। इससे पहले पिछले हफ्ते ये 8.319 अरब डॉलर कम होकर 566.948 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति 17 फरवरी वाले सप्ताह में 4.515 अरब डॉलर घटकर 496.072 अरब डॉलर रह गई।
इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 1.045 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 41.817 अरब डॉलर रह गया। विशेष निकासी अधिकार भी 8.7 करोड़ डॉलर घटा है।