Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Mar 2022 5:04 pm IST


विश्व जल दिवस पर कार्यशाला का आयोजन


रुद्रप्रयाग: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में विश्व जल दिवस पर मुख्यमंत्री नवाचार योजना में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों, प्रध्यापकों के अलावा 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी एवं वन क्षेत्राधिकारी यशवंत चैहान ने दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी यशवंत चैहान ने कहा कि हमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण करके प्राकृतिक जल स्त्रोतों को रिचार्ज करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए योगदान देने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने छात्रों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आहवान किया। साथ ही प्रचार-प्रसार के माध्यम से जल संरक्षण पर जोर दिया।