Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Feb 2022 8:30 am IST


युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ें: महेंद्र शर्मा


हरिद्वार: शांतिकुंज व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा ने कहा कि किसी भी राज्य और देश के कर्णधार संस्कृतिनिष्ठ, संवेदनशील युवा होते हैं। ऐसे युवाओं को समय-समय पर मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ती है, जिससे वह अपने कार्यों को और अधिक गति दे सकें। कहा कि कोरोना काल के बाद युवाओं के साथ सभी आयु वर्ग के मन को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रेरित करना होगा। महेंद्र शर्मा शांतिकुंज में विभिन्न राज्यों के चयनित प्रतिभागियों के पांच दिवसीय पुनर्बोधन शिविर के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।