Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Jan 2023 11:00 am IST


उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, जोशीमठ में दुश्वारियां बढ़ा सकते हैं बादल


देहरादून: उत्तराखंड में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था जहां कल तक चटख धूप फौरी राहत दे रही थी वहीं आज से मौसम करवट ले ली है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ साथ हल्की बारीश की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तापमान तेजी से गिरा है। उत्तरकाशी के गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में हल्के बादल छाए हुए हैं। इधर पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन शीत का प्रकोप बढ़ सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ था हालांकि, सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार थी।मौसम विभाग के अनुसार, चमोली जिले में अगले तीन दिन बादलों का डेरा रह सकता है। जोशीमठ में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में वर्षा से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। जिससे भूधंसाव प्रभावितों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा भूधंसाव वाले क्षेत्रों में वर्षा होने से धंसाव का दायरा बढ़ने की भी आशंका है।