चंबा (टिहरी)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही कमजोर वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम किया है। सोमवार को पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां एक निजी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष सहित पालिकाध्यक्ष सुमन रमोला, नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा, सोबन सिंह नेगी, विक्रम पंवार, हरि सिंह मखलोगा, विजेंद्र सिंह नेगी, उत्तम रावत और शिबी भंडारी आदि मौजूद थे।