मौजूदा समय में हर आउटफिट के हिसाब से अलग तरीके के फुटवियर बाजार में मिलने लगे हैं जो आपके लुक को स्टाइलिश बनाते हैं लेकिन कई बार उन लड़कियों के सामने बड़ी समस्या आ जाती है, जिनकी हाइट कम होती है। कई बार देखा जाता है कि लड़कियां अपनी हाइट को बढ़ाने के लिए काफी हील्स वाले फुटवियर पहनती है, जिसकी वजह से उनके शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। वहीं हाई हील्स को हर मौके पर पहना भी नहीं जा सकता है। ऐसे में खुद को लंबा दिखाने के लिए आप कपड़ों के चयन के तरीकों में भी बदलाव कर सकती हैं। बता दें कि कुछ आउटफिट ऐसे होते हैं, जिनको पहन कर छोटे कद वाली लड़कियों की हाइट लंबी दिखने लगती है। आज के लेख में हम आपको इसी से जुड़े कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके लंबाई बढ़ाई जा सकती है।
पहननी चाहिए हाई वेस्ट जींस
वर्तमान समय में हाई वेस्ट जींस काफी चलन में है। आप अगर बिना हील्स पहने लंबा दिखना चाहती हैं तो हाई वेस्ट जींस ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ क्रॉप टॉप सबसे बेस्ट लगता है और ये आपको स्टाइलिश लुक देता है। आप चाहें तो इसके साथ ओवर साइज टी शर्ट भी कैरी कर सकती हैं।
लॉन्ग कुर्ती
अगर आपकी हाइट कम है तो आप स्ट्रेट वाली लॉन्ग कुर्ता भी ट्राई कर सकती है। इसके साथ या तो चूड़ीदार पजामी पेयर करें या फिर स्किन टाइट जींस पहने।
अनारकली सूट
अगर आप एथनिक वियर पहनने की शौक़ीन हैं तो अनारकली सूट भी एक बढ़िया ऑप्शन है। इसमें भी हाइट लंबी लगती है।
वी नेक कपड़े पहने
छोटी हाइट वाली लड़कियों के ऊपर वी नेक वाले कपड़े ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसमें भी उनकी हाइट लंबी दिखती है।
डार्क रंग के कपड़े
कम हाइट वाली लड़कियों को डार्क कलर के कपड़े पहनने चाहिए। इससे हाइट तो ज्यादा दिखेगी ही साथ ही आप पतली भी लगेंगी।