Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 22 Nov 2021 12:47 pm IST


01 जनवरी 2022 से महंगे हो जाएंगे कपड़े-जूते


एक जनवरी 2022 से कपड़े और जूते महंगे होने वाले है। क्योंकि इनमें लगने वाले जीएसटी को पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। ऐसे में लोगों से सात फीसदी अधिक टैक्स देना होगा। इसका असर आम व्यक्तियों की जेब पर पड़ना स्वाभाविक है। यह जीएसटी एक हजार रुपये तक के फुटवियर और कपड़ों पर लागू रहेगा। एक हजार रुपये के अधिक के कपड़े और फुटवियर पर पहले से 12 फीसदी टैक्स था।