Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Dec 2022 3:00 pm IST


उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन , पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग


टिहरी : उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ जिसमें कर्मियों ने लंबित समस्याओं का निराकरण से लेकर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने, 42 सौ ग्रेड पे देने समेत 13 सूत्री मांग सीडीओ को सौंपा।बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के अधिवेशन की मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने शुरूआत की। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नाजिम सिद्दीकी, महामंत्री हरकेश सिंह भारती, संरक्षक बनवारी सिंह रावत, राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर तिवारी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह मियां ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर काम कर रहा है। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी आमोद नौटियाल, पूरण सिंह राणा, दौलत राम नैथानी की देखरेख में जिला कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए जिसमें त्रिलोक नेगी जिलाध्यक्ष, नानक चंद रमोला कार्यकारी अध्यक्ष, विपिन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमरदेव बडोनी, संतोष कुमार उपाध्यक्ष, पुष्कर सिंह नयाल सचिव, सुबोध बहुखंडी कोषाध्यक्ष, बलबीर शाह ऑडिटर चुने गए।