Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Jun 2022 8:00 am IST


ISRO इस तारीख को लॉन्च कर सकती है PSLV-C53 रॉकेट!


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO 30 जून को PSLV-C53 मिशन को लॉन्च कर सकती है। यह शाम 5:30 बजे से 9:30 बजे के बीच लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि इस मिशन के अंतर्गत सिंगापुर, अमेरिका और कोरिया के छोटे सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

फिलहाल अभी इसरो की ओर से आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि 14 फरवरी  साल 2022 तक, PSLV ने 54 लॉन्च किए हैं, इनमें से करीब 51 सफल रहे हैं।