Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Jun 2022 3:33 pm IST


एक से सात सितंबर तक होगा नंदा देवी महोत्सव


       धार्मिक संस्था राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की बैठक में इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव तथा रामलीला महोत्सव को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष नंदा देवी महोत्सव एक से सात सितंबर तक होगा।रविवार को सभा भवन में हुई बैठक में निर्णय लिया कि एक सितंबर को उद्घाटन से नंदा देवी महोत्सव का शुभारंभ व सात सितंबर को डोला भ्रमण व विसर्जन से इसका समापन होगा। महोत्सव की सफलता के लिए 18 समितियों का गठन किया गया। जबकि रामलीला महोत्सव 26 सितंबर से 5 अक्तूबर तक होगा। इसके लिए पात्रों की तालीम अगले सप्ताह से प्रारंभ किया जाना भी तय किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि दो वर्ष के कोविड के प्रतिकूल हालात के बाद इस वर्ष शासन, प्रशासन, नगरपालिका एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, मनोज जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, मुकेश जोशी, चंद्र प्रकाश साह, कमलेश ढौंडियाल, अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, ललित साह, प्रो. ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।