Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 Sep 2024 4:22 pm IST


एकेश्वर के ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी नहीं लगा रहे रात्रि चौपाल, फटकार


पौड़ी:  विकास खंड एकेश्वर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रात्रि चौपाल नहीं लगा रहे हैं। जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बताया कि खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारियों को रोस्टर के अनुरूप रात्रि चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान करना है। लेकिन अधिकारी रात्रि चौपाल नहीं लगा रहे हैं। अधिकारियों को नियमित रात्रि चौपाल लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।