Read in App


• Tue, 2 Apr 2024 4:59 pm IST


पार्टी जिलाध्यक्ष ने चौबट्टाखाल में भाजपा के लिए मांगे वोट


पौड़ी : लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने शक्ति केंद्रों की बैठकें शुरू कर दी।  चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा और गाड की बागड़ी में पार्टी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत और विधानसभा प्रभारी कमल किशोर ने मतदान की अपील की। शक्ति केंद्रों पर आयोजित इन बैठकों में कार्यकर्ताओं सहित मंडल अध्यक्षों आदि पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। पार्टी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी लगातार जनसंपर्क और रोड शो सहित क्षेत्रों में आयोजित होने वाली जनसभाओं के माध्यम से मतदाताओं से जुड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिला मंत्री महिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष पोखड़ा प्रभु शरण, महामंत्री हरेंद्र नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, जयपाल बिष्ट, अरविंद कुमार, प्रतिज्ञा, मेहरबान नेगी आदि मौजूद रहे।