Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 29 Aug 2022 5:36 pm IST


ब्रिटानिया कंपनी में धधकी भीषण आग, करोड़ों का सामान जला


 सिडकुल की ब्रिटानिया कंपनी में अज्ञात कारणों के चलते शनिवार देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने में सरकारी व निजी फायर कर्मी लगे रहे। गोदाम में काफी भीतर तक आग पहुंचने से उसे बुझाने के लिए जगह भी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल कंपनी परिसर में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक रविवार देर शाम तक आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी थी।

नैनीताल हाईवे पर सिडकुल चौक के नजदीक स्थित ब्रिटानिया कंपनी में शनिवार रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग कंपनी के गोदाम में लगी जहां पर बड़ी मात्रा में बिस्कुट, गत्ते और लैमिनेट करने वाली पन्नी रखी थी। इस दौरान वहां पर कई श्रमिक ड्यूटी भी कर रहे थे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने कंपनी में लगे फायर हाइड्रेंट से आग बुझाने का प्रयास किया।