Read in App


• Tue, 29 Jun 2021 1:12 pm IST


विकास योजनाओं का जरूरतमंदों को पहुंचाएं लाभ : बंसल


टिहरी-नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने चंबा ब्लॉक का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं का निर्धारित समय पर जरूरतमंदों को लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान एडीओ पंचायत और कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय में अनुपस्थित मिले। बीडीओ ने बताया कि दोनों कर्मी फील्ड में जरूरी कार्य से गए हैं।