Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Oct 2021 8:00 am IST


लापता पर्यटकों के शव बरामद


बागेश्वर:  सुंदरढूंगा ग्लेशियर की साहसिक यात्रा में लापता पांचों पर्यटकों के शव रेस्क्यू कर निकाल लिए हैं। उन्हें हैलीकॉप्टर के माध्मय से केदारेश्वर मैदान कपकोट में लाया गया। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पांचों का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। पांचों पर्यटक कोलकाता के रहने वाले हैं। जो प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए यहां आए थे। बता दें, मौसम खराब होने के कारण वह फंस गए थे। गाइड का अभी भी पता नहीं चल सका है।