Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 29 Aug 2021 7:24 pm IST

वीडियो

विधायक आदेश चौहान के खिलाफ गलियों में पैदल मार्च लेकर निकले वरुण बालियान



 हरिद्वार । रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान के खिलाफ नए अंदाज में विरोध प्रदर्शन करने निकले युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ सुभाष नगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। टूटी सड़कों, तालाब बने भूखंडों और अन्य समस्याओं को देखते हुए उन्होंने इनके लिए विधायक को जिम्मेदार ठहराया। 
लोगों ने स्थानीय विधायक आदेश चौहान को चेतावनी भी दी है यदि विधायक आदेश चौहान उनकी गलियों में आए तो उन्हें गलियों में घुसने नहीं दिया जाएगा। वरुण बालियान ने कहा कि अब आगे कार्यक्रम यह तय किया गया है कि गली-गली और घर घर जाकर साडे 9 साल में जो स्थानीय विधायक की विफलता है लोगों को बताएंगे और लोगों को समझाएंगे की इस विधायक ने साडे 9 साल तक आपको ऐसी परिस्थिति में रहने को मजबूर किया। और 2022 में जनता उनके खिलाफ वोट कर उनको इस बात का सबक सिखाने का काम जनता करेगी।
उपस्थित रहे अनिल चौहान महावीर चौधरी रोहित चौहान सुरेश मोहन भूपेंद्र वशिष्ठ पंकज त्रिपाठी शुभम धीमान शुभम बिष्ट बंधन मयंक अखिलेश इनके साथ साथ स्थानीय लोग भी रहे।