Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Sep 2021 8:23 am IST


दून अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मचारियों की पहल, रक्तदान करने की अपील


दून अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान की कमी से खून की भारी कमी हो गई है। जिससे गर्भवती महिलाओं, थैलीसीमिया के मरीजों एवं हादसों में घायलों को दिक्कत हो रही है।

शुक्रवार को ब्लड बैंक में महज पांच यूनिट रक्त बचा। ओ पॉजिटिव, ए पॉजिटिव और बी पॉजिटिव ग्रुप तो बिल्कुल नहीं था। एक ए पॉजिटिव ब्लड के लिए मरीज के तीमारदार दो दिन से परेशान थे। वहीं ओ पॉजिटिव की डिमांड भी थी। डोनर उन्हें नहीं मिल पा रहे थे। ब्लड बैंक के कर्मचारी सारथी जखमोला, प्रीतम, परमिंदर, प्रशांत आगे आए और उन्होंने रक्तदान दिया। जिसके बाद कई मरीजों के लिए खून दिया जा सका। ब्लड बैंक में आलम यह है कि दस यूनिट ब्लड की डिमांड है, तो केवल दो डोनर मिल पा रहे हैं। वहीं थैलीसीमिया के मरीजों तक से डोनर के लिए कहना पड़ रहा है। उधर, डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में यदि प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ी तो मुश्किल होगा।