Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Aug 2021 8:33 am IST


पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला का समापन हुआ


बागेश्वर। राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत रूरल लीटिगेशन एंड एनटाइटलमेंट केंद्र देहरादून एवं निदेशालय पंचायती राज उत्तराखंड की संयुक्त पहल पर हुई कार्यशाला में बागेश्वर ब्लॉक के प्रधान, वार्ड मेंबर और रेखीय विभाग के कार्मिकों को क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत भवन पौड़ीधार में हुई कार्यशाला के समापन में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं और कमजोर वर्ग को आरक्षण के आधार पर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करने की अपील की। कार्यकम संयोजक अवधेश शर्मा ने बताया इस कार्यशाला के जरिये ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर, रेखीय विभाग के कार्मिकों की क्षमताओं का विकास किया जा रहा है। कार्यशाला में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार टम्टा, मास्टर ट्रेनर सीएस नेगी, डॉ. जीतेंद्र तिवारी, रेनू कठायत, ग्राम विकास अधिकारी बसंत बल्लभ भट्ट, राजस्व उपनिरीक्षक दया कृष्ण पंत, प्रियंका रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।