Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 30 Mar 2022 1:42 pm IST

नेशनल

फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ताज़ा जानकारी के  मुताबिक हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है, जिसका आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना इलाके में नेशनल हाईवे स्थित टोल टैक्स के पास मंगलवार रात करीब दो बजे कैंटर ने मैक्स जीप में टक्कर मार दी। मैक्स में सवार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। आगरा में उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। जबकि जसराना के नगला कन्ही निवासी राजकुमार का उपचार आगरा में चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही  टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। वहीं हादसे के दौरान आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।