Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Jun 2022 4:27 pm IST


हाई वोल्टेज से फुंके कई लोगों के घरों में विद्युत उपकरण


बागेश्वर: तहसील में क्षेत्र में हाई वोल्टेज से कई लोगों के घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। हाईवोल्टेज से लोगों को लाखों का नुकसान का अनुमान है।कपकोट क्षेत्र में आई खराबी के कारण शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे हाई वोल्टेज हो गई। जिससे कई घरों के पंखे, फ्रिज आदि फुंक गए। आग लगने से तिरूवा ट्रेवल्स एवं बाइक स्टोर तथा कुसुम फिल्म स्टूडियो के कई महंगे उपकरण भी जल गए। उन्होंने बताया हाई वोल्टेज से करीब आठ लाख के करीब का नुकसान हुआ है। इसके अलावा चंपा देवी, मनोज उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय, नीमा देवी, दीवान सिंह, हरीश सिंह, गोविंद सिंह, गोपाल राम, बिशन सिंह, चंद्रा गड़िया, माधो सिंह, दरवान सिंह,के घर में भी कई विद्युत संचालित उपकरण फुंक गए हैं, साथ ही घर में शार्ट सर्किट भी हुआ है। उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।