Read in App


• Sun, 20 Dec 2020 7:12 pm IST


दारोगा सुमेर सिंह ने बदमाशों को आधे घंटे तक अपने शरीर से रखा बांधकर फिर हुआ ये


देहरादून। रायपुर थाने की पुलिस बिहार के गोपालगंज से इनामी दो बदमाशों को एक टैक्सी हायर कर देहरादून ला रही थी। शनिवार देर रात करीब ढाई बजे बरेली मुरादाबाद मिनी बायपास रोड पर घना कोहरा होने के कारण गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी।  जिस कारण चालक के साथ ही सिपाही पदम  गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि दारोगा सुमेर सिंह के सीने में चोट लग गयी।  ऐसे में शातिर अपराधियो के भागने की पूर्ण संभावना थी। लेकिन दारोगा सुमेर सिंह ने ऐसी विकट परिस्थिति में अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों की हथकड़ी के रस्से को अपने शरीर से लपेट लिया। करीब आधे घण्टे तक जब तक स्थानीय पुलिस पहुंची तब तक दोनों अभियुक्तों को अकेले अपने शरीर से लपेट कर कब्जे में रखा। इसके बाद स्थानीय पुलिस थाना इज्जतनगर बरेली की मदद से फिर सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया। सिपाही पदम् को अधिक चोट आने के कारण उन्हें एम्बुलेंस से देहरादून रवाना किया गया है। पुलिस की इस सराहनीय कार्य की वजह से दोनों बदमाश अरुण साहनी उर्फ थापा पुत्र रामचन्द्र साहनी तथा लक्ष्मण साहनी उर्फ पकोडी पुत्र दाहर साहनी निवासीगण ग्राम टिसडी थाना बांसवाडा जिला दरभंगा बिहार भरार नहीं हो सके।