Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Mar 2023 1:30 am IST

मनोरंजन

दीपिका पादुकोण को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 95वें ऑस्कर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व


12 मार्च को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 95वें ऑस्कर पुरस्कार का आगाज होने वाला है। इसे लेकर जोर शोर से  तैयारियां चल रही हैं। इस बीच बॉलीवुड के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल बॉलीवुड की  खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 95वें ऑस्कर में प्रजेंटर की भूमिका में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर दी है।
एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है वह 95वें ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ होस्ट करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा वह भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि वह दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में से एक होंगी जो पुरस्कार प्रदान करने वालों के साथ खड़ी नजर आएंगी।  दीपिका पादुकोण के अलावा प्रजेंटर के तौर हॉलीवुड की अन्य हस्तियां भी रहेंगी।