Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Feb 2023 10:47 am IST


उत्तराखंड के चार जिलों के लिए एवलांच की चेतावनी, मैदान में छाएगा कोहरा


देहरादून : उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ समेत चार जिलों में अगले 24 घंटे में हल्के हिमस्खलन आ सकते हैं। डीजीआरई चंडीगढ़ ने यह चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हल्की श्रेणी के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। डीजीआरआई चंडीगढ़ क्षेत्र विशेष में बर्फबारी, मौसम पर नियमित मॉनिटरिंग करता है। उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों के आधार पर दैनिक चेतावनी जारी होती है। उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं, अगले चौबीस घंटे में राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि, मैदानी इलाकों ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कोहरा छाए रहने की संभावना है।