Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Jun 2022 5:05 pm IST


साता-प्यारा गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम


बागेश्वर: तहसील का साता-प्यारा गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। मरीजों तथा गर्भवतियों को आज भी डोलियों के सहारे सड़क तक पहुंचाया जाता है। यहां पहुंचने तक उन्हें तीन किमी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को एक बार ग्रामीण परेशान दिखे।