Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Oct 2022 1:30 pm IST

खेल

अंडर -23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को झटका, 30 में से 21 सदस्यों का वीजा रद्द


अंडर -23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की शुरुआत से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के 30 में से 21 सदस्यों का वीजा रद्द कर दिया गया है। सिर्फ नौ सदस्यों को ही वीजा मिला है और ये खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे। वहीं, अन्य 21 खिलाड़ी कोई मैच खेले बिना ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। मेजबान स्पेन ने इन 21 खिलाड़ियों को वीजा देने से इंकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये नौ खिलाड़ी वीजा की अवधि खत्म होने से पहले ही स्पेन से निकलना चाहते थे। इस वजह से उन्हें वीजा नहीं दिया गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए 30 सदस्यीय टीम चुनी थी, लेकिन स्पेन के दूतावास ने सिर्फ 21 पहलवानों को वीजा दिया है। इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करणों में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। इस टूर्नामेंट के 2021 संस्करण में भारत ने पांच पदक जीते थे।