Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 14 Jan 2023 10:01 am IST

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में खाने को पड़ रहे लाले लेकिन फिर अलापने लगा कश्मीर के राग, लगाई मध्यस्थता की गुहार...


पाकिस्तान ने भारत के साथ विवादित मुद्दों को हल करने के लिए फिर से तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का राग अलापा है।

दरअसल, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा है कि, पाकिस्तान क्षेत्र में शांति लाने के लिए वैश्विक समुदाय की भूमिका और तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का स्वागत करेगा। जाहिर है भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ कश्मीर समेत अन्य विवादों के समाधान के लिए किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का हमेशा विरोध करता रहा है। 

क्योंकि, भारत का मानना है कि जम्मू-कश्मीर का पूरा इलाका भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान ने इसके एक हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा है। ऐसे में किसी भी तीसरे देश को भारत के अंदरुनी मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है।