Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Feb 2022 4:29 pm IST


बर्फ बनी राह का रोड़ा, 12 किमी पैदल चले मतदान कर्मी


दिव्यांगों और बुजुर्गों को घर पर मतदान करने गैरसैंण क्षेत्र में गई करीब आठ मतदान कर्मियों की टीमें भारी बर्फबारी में फंसी रही। गुरुवार को जब बर्फबारी नहीं रुकी तो टीमें करीब 12 किमी पैदल चलकर वापस आ गई। फंसे कर्मियों का कहना है कि लगातार बर्फबारी में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर दिवालीखाल और आस पास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। इस दौरान यहां कई वाहन फंसने के अलावा पोलिंग पार्टियां भी फंसी। सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. आरसी भट्ट के अनुसार बर्फबारी अधिक होने से टीमें दिवालीखाल में फंस गई। काफी देर तक इंतजार करने के शाम पांच बजे बाद टीमें वापस लौटी। लेकिन बर्फ से सड़क पटने के चलते दिवालीखाल से खेती तक करीब 12 किमी पैदल चले। जिसके बाद रात्रि को निर्वाचन सामग्री गोपेश्वर कंट्रोल रूम में जमा की गई। इस दौरान कई कर्णप्रयाग और गैरसैंण में फंसे लोगों ने भी बर्फ में पैदल आवाजाही की।