Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Feb 2022 7:00 am IST


देहरादून में 22 से होगा विज्ञान महोत्सव


उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) की ओर से 22 फरवरी से विज्ञान महोत्सव सप्ताह की शुरुआत की जा रही है। इसमें प्रदेशभर के प्रतिभावन युवाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित महोत्सव में केंद्र सरकार का सांस्कृतिक मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सहयोग करेंगे।

उत्तराखंड काउंसिल फार साइंस एंड टेक्नोलाजी के वरिष्ठ विज्ञानी डा. डीपी उनियाल ने बताया कि कार्यक्रम उत्तराखंड में देहरादून, श्रीनगर और हरिद्वार में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य के विभिन्न स्थानों से छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। यह महोत्सव अंग्रेजी और हिंदी भाषा में आनलाइन और आफलाइन दोनों मोड़ में होगा। इसमें विज्ञान के सभी विषयों में प्रतियोगिताओं और कार्यकर्मों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य केंद्र बिंदु विज्ञान संचार, विज्ञान लोकव्यापीकरण और विज्ञानी चेतना का विस्तार है। महोत्सव में विभिन्न संस्थान जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेंसिंग, सर्वे आफ इंडिया, हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पेट्रोलियम, इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च फार डेवलपमेंट इस्टेब्लिशमेंट, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट, वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलाजी, तुलाज इंस्टीट्यूट, डिफेंस इलेक्ट्रानिक्स एप्लिकेशन लेबोरेटरी, कृषि वन समिति, मेसर्स बिशन सिंह महेंद्र पाल सिंह, नटराज पब्लिशर महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। उद्घाटन सत्र में विभिन्न विशेषज्ञ की ओर से व्याख्यान, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विभिन्न विज्ञान संबंधी विषयों पर फिल्म और विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।