Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 22 Apr 2022 5:31 pm IST


ढनाण के मां नंदा देवी मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् कथा शुरू


चौखुटिया क्षेत्र के दूरस्थ मां नंदा देवी मंदिर ढनाण में ग्रामीणों के सहयोग से संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। शुभारंभ मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर मां के जयकारों व कीर्तन-भजनों के साथ कलश यात्रा निकाली।विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिलाओं ने श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ मौके पर कलश लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कीर्तन-भजनों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर में पहुंच कर मां के जयकारों के साथ पहले दिन की कथा का श्रवण किया। इससे पूर्व पंडितों ने विधि -विधान के साथ पूर्वांग पंचांग कलश स्थापना, सन्त व व्यास पूजन किया। कथा व्यास पंडित दिनेश चंद्र जोशी ने पहले दिन की कथा वाचन करते हुए कथा सुनने के महत्व बताया। कथा में यजमान दान सिंह सपरिवार हैं। आचार्य सतीश पंत, कन्हैया जोशी, बसंत पांडे, गोवर्धन , रमेश पंत , सतीश जोशी, पंकज जोशी ,प्रेम सिंह मेहरा ,बबीता मेहरा सभी क्षेत्र के लोग सहयोग में जुटे हैं ।