Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Aug 2022 11:05 am IST


चंपावत: शारदा का जलस्तर एक लाख क्यूसेक के पार, रोका वाहनों का संचालन


बनबसा/टनकपुर (चंपावत) : पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। इस कारण यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने सुरक्षा के तहत बैराज पर वाहनों का संचालन रोक दिया। नदी का पानी एक लाख क्यूसेक से कम होने पर ही बैराज से वाहनों का संचालन शुरू होगा।शारदा हेडवर्क्स प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शारदा का जलस्तर 72062 क्यूसेक था। पहाड़ों पर बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और नौ बजे नदी का जलस्तर 77502, बारह बजे 93297, एक बजे 106823 क्यूसेक, अपरान्ह तीन बजे बाद नदी का जलस्तर बढ़कर 113917 हो गया था। चार बजे बाद नदी का जलस्तर कम होकर 107107 क्यूसेक रह गया।इस कारण बैराज से वाहन का संचालन रोक दिया गया।