Read in App


• Thu, 25 Mar 2021 5:44 pm IST


मसूरी: स्वयं सहायता समूह को दी स्वरोजगार की जानकारी


मसूरी- नगर पालिका मसूरी के सभागार में पंडित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई देहरादून से आए विजय नेगी सिटी मिशन मैनेजर ने महिलाओं को बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के तहत जागरुक किया जा रहा है उन्होंने बताया कि महिला समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा जिसके लिए अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से अनुबंध किया जा रहा है साथ ही स्थानीय स्तर पर भी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने बताया कि मिशन के तहत मसूरी शहर की 11 महिला समूहों को इसमें शामिल किया गया है जिन्हें रोजगार से संबंधित जानकारी के साथ ही स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में धात्री संस्था की और से बनाए गए उत्पाद इसमें गोबर से बनाई गई मूर्तियों के साथ ही अगरबत्ती गमले और दिए एवं घराट के आटे के साथ ही बुरांश का जूस के बारे में जानकारी दी गई 
मसूरी वन प्रभाग बद्री गार्ड रेंज की रेंजर मेधावी कीर्ति ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में कई महिला समूहों को जोड़कर उत्पाद बनाए हैं और जिनकी लगातार बाजार में मांग बढ़ती जा रही है और इससे स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार के साथ ही आर्थिक रूप से भी सहायता मिल रही है।